logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मधुमक्खियों के हमले में 9 वर्षीय छात्र की मौत

सोयतकला| शुक्रवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक निजी स्कूल परिसर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कक्षा चार में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र रमन पुत्र सज्जन सिंह कराड़ा की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के हमले से घबराकर बच्चे इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान रमन पर मधुमक्खियों ने गंभीर रूप से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन और लोगों ने घायल बच्चों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं रमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Aima media jhalawar

5
250 views

Comment