आईटीआई मऊरानीपुर में इंस्ट्रक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बड़ी खबर | मऊरानीपुर
झांसी जनपद के मऊरानीपुर स्थित आईटीआई में तैनात इंस्ट्रक्टर रेनू वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेनू वर्मा पर छात्रों से प्रवेश पत्र जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्ट्रक्टर झांसी के गुदरी मुहल्ले की निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत हो, तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।