logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 11 अप्रैल 2026, शनिवार

दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 11 अप्रैल 2026, शनिवार को आयोजित होने वाले इस “विशाल हनुमान जन्मोत्सव” में श्रद्धालुओं के लिए सुंदरकांड पाठ व संकीर्तन का विशेष कार्यक्रम रखा गया है।
यह आयोजन रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर-10 के निकट आयोजित होगा, जहां शाम 5:30 बजे से प्रभु इच्छा तक भक्ति कार्यक्रम जारी रहेगा। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन तथा भक्ति संगीत के माध्यम से भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
इस आयोजन में विभिन्न प्रसिद्ध भजन कलाकारों एवं मंच संचालकों की उपस्थिति भी रहेगी, जो श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्री संकट मोचन बालाजी मंडल (रजि.) द्वारा किया जा रहा है, जबकि मुख्य रूप से बालाजी के सेवक गुरुजी श्री हंसराज जी की देखरेख में आयोजन संपन्न होगा।
गौरतलब है कि दिल्ली में हनुमान जयंती के अवसर पर हर वर्ष बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम, शोभायात्राएं और भक्ति आयोजन किए जाते हैं, जिनमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।
न्यूज़, अरविंद प्रभाकर दिल्ली

0
0 views

Comment