logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना -2027 का प्रथम चरण यथा सूची करण एवं मकानों गणना का कार्य हेतु प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण किया गया आयोजित

जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य हेतु प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिये प्रशिक्षण किया गया आयोजित

भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाना है। इस हेतु भिण्ड जिले में 11 चार्ज स्थलों पर (ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज पर) आज प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिये प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण को जिला स्तर पर प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर द्वारा संबंधित चार्ज अधिकारी के यहाँ नियत स्थल पर प्रशिक्षण शुरू हुआ जो तीन दिवस तक चलेगा। उक्त प्रशिक्षण प्रातः 10.30 बजे से सायं 6:30 बजे तक आयोजित किया गया।
उक्त आयोजित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 03 दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में जनगणना 2027 का परिचय, जनगणना के कानूनी पहलू, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिका एवं कर्तव्य, जनगणना की नींव रखना, जनगणना में प्रयुक्त संकल्पनायें और परिभाषाऐं एवं एच.एल.बी. सीमाओं का जमीनी सत्यापन, विधि और ले-आउट मैप की तैयारी करना तथा एच.एल.ओ. मोबाइल की स्टॉलेशन प्रक्रिया, अवलोकन और इसकी विशेषताऐं आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त प्रथम चरण हेतु जिले में आयोजित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

19
1258 views

Comment