उत्तराखंड: राशन कार्ड पोर्टल 45 दिनों से ठप, जनता बेहाल.
👉उत्तराखंड: राशन कार्ड पोर्टल 45 दिनों से ठप, जनता बेहाल.
देहरादून: उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन काम पिछले करीब डेढ़ महीने से पूरी तरह बंद पड़े हैं, जिससे प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
▪️पोर्टल बंद होने का कारण: प्रदेश के पुराने आरसीएमएस (RCMS) पोर्टल से डेटा को नए 'यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम' (URCMS) में ट्रांसफर किया जा रहा है।
कब से है समस्या: डेटा माइग्रेशन की इस प्रक्रिया के चलते 26 फरवरी से ही पोर्टल बंद है।
▪️प्रभावित सेवाएं: नए राशन कार्ड बनवाना, नाम कटवाना या जुड़वाना, और यूनिट संशोधन जैसे सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन कार्य ठप हैं।
▪️खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार, डेटा ट्रांसफर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन इस लंबी देरी ने आम जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। कई गरीब परिवार राशन कार्ड में सुधार न होने के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #badaun #budaun #ujhani #badaunnews #BreakingNews #socialmedia #uttrakhand #RationCard बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews