logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: ऑटो-बाइक की टक्कर में युवती गंभीर, अंधेरे ने ली बड़ी चूक

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 लेन रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। टीएमजी गार्डन के समीप ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए अशर्फ़ी हॉस्पिटल भेजा गया।
घायल युवती की पहचान रेणु राय के रूप में हुई है, जो सुगियाडीह की रहने वाली बताई जा रही हैं और द ब्लू इन होटल में कार्यरत थीं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर अंधेरा रहने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

0
46 views

Comment