logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत देवरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब की सफाई एवं गहरी करण का कार्य प्रारंभ

ग्राम पंचायत देवरी में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत तालाब की सफाई एवं गहरीकरण कार्य प्रारंभ

प्रदेश शासन द्वारा 30 जून तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने शुक्रवार को जनपद पंचायत मुरैना अंतर्गत ग्राम देवरी का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम स्थित तालाब का निरीक्षण कर उसकी साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य का शुभारंभ कराया। उल्लेखनीय है कि यह तालाब लगभग 6 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था, जिसकी वर्तमान में ग्रामीणों के जनसहयोग से पुनः सफाई की जा रही है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब के सुधार कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए तथा आगामी 15 दिनों में कार्य को पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
इस अभियान में ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए श्रमदान के माध्यम से तालाब की साफ-सफाई में सक्रिय योगदान दिया, जो सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत मुरैना श्री अजय वर्मा, एई श्री अवधेश शर्मा, एपीओ श्री रविन्द्र तोमर, उपयंत्री श्री राजेश भारद्वाज सहित सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

36
1055 views

Comment