logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरिद्वार में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर बाइक में लगी दो युवकों की दर्दनाक मौत

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक में आग लग गई और पूरी बाइक जलकर राख हो गई. वहीं सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे अलीपुर में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों के घरों में कोहराम मच गया. अचानक हुई मौत से मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, राहुल पुत्र रामवीर और राजकमल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी अलीपुर एक ही बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे. गांव से कुछ दूर पहले ही उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसमें आग लग गई. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शवों को आग लगी बाइक से दूर किया.

उधर सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. वहीं हादसा होते ही अज्ञात वाहन सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. क्योंकि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां अंधेरा छाया हुआ था. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर हादसे को तेज रफ्तार की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

उधर गांव में दो युवकों की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. दो युवकों की अचानक हुई मौत से गांव में कोहराम मच गया. दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

बहादराबाद थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसा होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. अज्ञात वाहन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. उसकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं.

23
487 views

Comment