logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीवन के पहले छह वर्षो में मस्तिष्क विकास पर फोकस

जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास पर फोकस
..
9 से 23 अप्रैल तक मनाया जा रहा आठवां पोषण पखवाड़ा
..
..
पोषण अभियान के अंतर्गत जिले में आठवां पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन मे किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग, भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस वर्ष पखवाड़े की मुख्य थीम जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास निर्धारित की गई है। पखवाड़े के दौरान प्रथम आयोजित गतिविधि मे मातृ एवं शिशु पोषण अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच और संतुलित आहार, सुरक्षित प्रसव के संबंध में आगनवाड़ी केंद्रों पर समुदाय से चर्चा की गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांसबा ने बताया कि इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इसके अंतर्गत रैलियां,पोषण पर चर्चा, दादी-नानी के अनुभव साझा कार्यक्रम और खिलौना निर्माण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। पखवाड़े के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभागों को पोषण अभियान के जनआंदोलन डैशबोर्ड पर निर्धारित समय-सीमा में दर्ज करनी होगी। साथ ही, जिले के सभी विभागों के समन्वय से अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी विभागों एवं आमजन से इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखी जा सके।

Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha

52
1229 views

Comment