बिल्सी भाजपा कार्यकर्ता तेज प्रताप सिंह के पिता जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर
बिल्सी। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता तेज प्रताप सिंह (रायपुर बुजुर्ग) के पिता रुद्राभन सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालों में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, शैलेंद्र शर्मा, चेयरमैन ज्ञान देवी सागर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, दीपक चौहान, आदित्य महेश्वरी, मोहित गुप्ता, सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, ममता शाक्य, राहुल सोलंकी, बिजनेश फौजी, शेखर सक्सेना, देव ठाकुर, अबधेश लड्ढा महेश्वरी, गोपाल दास स्वामी सहित अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। संवाद