logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वंदे भारत से भी तेज दौड़ेगी नई ट्रेन, रेलवे ने 220 किमी/घंटा स्पीड वाली 2 नेक्स्ट-जेन ट्रेनसेट्स को दी मंजूरी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस से एक कदम आगे बढ़ते हुए 220 किमी प्रति घंटा डिजाइन स्पीड वाली दो अगली पीढ़ी (नेक्स्ट-जेन) ट्रेनसेट्स के निर्माण को मंजूरी दे दी है। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किमी/घंटा है और देशभर में इसकी 81 जोड़ी चेयर कार सेवाएं संचालित हो रही हैं। 

23 मार्च 2026 को रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 2027-28 के कोच प्रोडक्शन प्रोग्राम में दो 16-कोच ट्रेनसेट्स को शामिल करने की स्वीकृति दी गई है। ये ट्रेनें ब्रॉड गेज ट्रैक पर चलने वाली स्टील बॉडी कोचों से लैस होंगी। इनकी डिजाइन स्पीड 220 किमी/घंटा जबकि अधिकतम परिचालन गति 200 किमी/घंटा रखी गई है। 

इससे पहले अक्टूबर 2024 में चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने BEML को दो हाई-स्पीड ट्रेनसेट्स के डिजाइन, निर्माण और कमीशनिंग का ठेका दिया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत हर ट्रेनसेट में 8 कोच होंगे।
प्रति कोच लागत 27.86 करोड़ रुपये तय की गई थी, जबकि कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 866.87 करोड़ रुपये है। इसमें डिजाइन, डेवलपमेंट, जिग्स, टूलिंग और टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत भी शामिल है।

7
3366 views

Comment