शिक्षा माफियाओं की खैर नहीं!” अमेठी DM का सख्त संदेश, स्कूलों की मनमानी पर कसा शिकंजा
जनपद अमेठी में शिक्षा के नाम पर हो रही मनमानी और वसूली पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “शिक्षा के नाम पर लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
शुल्क नियामक समिति की बैठक में स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर डाले जा रहे अनावश्यक आर्थिक बोझ पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी छात्र या अभिभावक को किताबें, कॉपियां या यूनिफॉर्म किसी एक निश्चित दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही फीस संरचना को लेकर भी सख्ती दिखाई गई है। बिना सक्षम अनुमति के फीस बढ़ाने या परिवहन व अन्य मदों में अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर स्कूलों पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
क्या अब शिक्षा के नाम पर हो रही मनमानी पर लगेगा पूरी तरह विराम?
क्या निजी स्कूल नियमों का पालन करेंगे या फिर जारी रहेगी वसूली?
क्या अभिभावकों को अब मिलेगी राहत?
जनहित में बड़ा फैसला
अभिभावकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी तथा अनावश्यक आर्थिक बोझ कम होगा।
अमेठी प्रशासन का यह सख्त रुख साफ संकेत देता है कि अब शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने का दौर शुरू हो चुका है। आने वाले समय में इसका असर जमीनी स्तर पर कितना दिखेगा, इस पर सबकी नजर