वृंदावन में लुधियाना के श्रद्धालुओं की नाव यमुना नदी में पलटी, 10 की मौत व 12 सुरक्षित निकाले गए, बचाव कार्य जारी
मथुरा, 10 अप्रैल (हि.स.)। लुधियाना पंजाब से वृंदावन आए 32 श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई। इस हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से 12 लोगों को बचा लिया गया है। इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य लाेगाें की खाेज में बचाव कार्य में सेना के जवान और गोताखोर जुटे हैं। नदी से निकाले गए 10 शवाें की शिनाख्त हाे गई है। इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। माैके पर बचाव कार्य जारी है।
बताया गया कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से वृंदावन आया था। शुक्रवार लगभग तीन बजे 32 लोग नाव में बैठकर यमुना नदी में सैर कर रहे थे। तभी केसी घाट पर इन्हीं श्रद्धालुओं की एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई।
मृतकाें की हुई शिनाख्त
नाव पलटने से नदी में डूब कर मरने वालाें की पहचान हाे गई है। पुलिस के अनुसार पिंकी पत्नी चन्दर सिंह निवासी जागरऊ लुधियाना, आशा रानी पत्नी अर्जुन मीणा निवासी हिसार, कविता पत्नी विकास कुमार निवासी जागरऊ लुधियाना, मीनू निवासी फेस 2 डुंगरी लुधियाना, अंजू पत्नी रिंकेश गुलाटी, रिंकेश गुलाटी निवासी डुंगरी लुधियाना, चरणजीत निवासी लुधियाना, मधुर बहल पुत्र विजय निवासी गीता कॉलोनी लुधियाना, ईशान कटेरिया निवासी जागरऊ लुधियाना
जिलाधिकारी ने हैल्पलाइन नम्बर किया जारी
जिला प्रशासन ने वृन्दावन स्थित केसी घाट के निकट यमुना नदी में हुई दुर्घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0565-2403200 जारी किया है। संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417512, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9012881919/ 9454417583 तथा एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क किया जा सकता है।
https://www.instagram.com/p/DW9IluWCSwU/?igsh=MW5neDlqaTA1anZ6dg==
https://www.facebook.com/share/p/1AuxyR57U8/