डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर सरसीवां में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Cs ghritlahre/AIMA MEDIA//सरसीवां// “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के प्रेरणादायक संदेश के साथ भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सरसीवां में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर समस्त सरसीवां परिक्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों को सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया है।
कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे से नगर पंचायत सरसीवां से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। इस शोभायात्रा में बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि बाबा साहेब के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने का अवसर भी है।
कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं आमजन के लिए स्वल्पहार की भी व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विनीत:
समस्त सरसीवां परिक्षेत्र, कर्मचारी-अधिकारी, सरपंच एवं जनप्रतिनिधि गण