logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतापुर में अखंड हिंदू वाहिनी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी नई जिम्मेदारियां, पदोन्नति से बढ़ा उत्साह


रिपोर्ट: रामनिवास गुप्ता
सीतापुर। संगठन को मजबूत बनाने और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अखंड हिंदू वाहिनी द्वारा आज कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में संगठन के सच्चे सिपाहियों को नेतृत्व का अवसर देते हुए उनके संघर्ष और समर्पण का सम्मान किया गया।
इस दौरान संगठन के संस्थापक मा. रूद्र त्रिपाठी "वीरू भइया" के मार्गदर्शन में तथा जिला अध्यक्ष श्री विशाल अवस्थी की उपस्थिति में छात्रसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं की पदोन्नति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए लिया गया है।
घोषित पदोन्नतियों में श्री जगदम्बा तिवारी को प्रदेश प्रवक्ता श्री राकेश मिश्रा को जिला प्रवक्ता श्री नित्कर्ष सिंह को जिला संयोजक छात्र संघ श्री प्रेमांशु मिश्रा को जिला मंत्री छात्रसंघ सीतापुर से जिला महामंत्री छात्रसंघ सीतापुर, श्री शिवांश बाजपेई को ब्लॉक मंत्री छात्रसंघ सकरन से जिला मंत्री छात्रसंघ सीतापुर, श्री कुलदीप वर्मा को नगर अध्यक्ष छात्रसंघ तंबौर से विधानसभा प्रचारक छात्रसंघ लहरपुर तथा श्री विकास मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष छात्रसंघ रेउसा से विधानसभा प्रचारक छात्रसंघ सेवता की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। नई जिम्मेदारियों के साथ सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

15
154 views

Comment