logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समयबद्ध पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर मोस्ट ने सौंपा ज्ञापन

सुलतानपुर। आज दिनांक 10.04.2026 को मोस्ट कल्याण संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पंचायत चुनाव-2026 को समयबद्ध ढंग से कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन में मोस्ट जनरल राम उजागिर यादव ने कहा कि वर्ष 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनावों के समय पर न होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के अनुसार पंचायतों का कार्यकाल 5 वर्ष निर्धारित है, ऐसे में समय से चुनाव कराना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए गए तो इससे ग्रामीण स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होगी और आम जनता के अधिकारों का हनन होगा।
श्री यादव ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि पंचायत चुनाव-2026 को समयबद्ध ढंग से कराने हेतु आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण कराई जाय एवं निर्वाचन कार्यक्रम की स्पष्ट घोषणा की जाए तथा ग्राम स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पंचायत चुनाव समय पर कराना सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, जिला प्रमुख डा. गोविंद भगत, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार निषाद, मोस्ट प्रमुख धनपतगंज रमाकांत यादव, मोस्ट रक्षक दल सदस्य राहुल निषाद, शिवम निषाद आदि लोग रहे।

0
143 views

Comment