logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में एक महिला की पत्थर से माथा पीट कर हत्या। आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम-गांडुपारा में एक महिला की उसके पति द्वारा बेरहमी से पत्थर से माथा पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका का नाम वैदी पहाड़िन (22 वर्ष) था, जो सोनिया पहाड़िन की बेटी थी। इस मामले में मृतका के पिता की फरियाद पर लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 15/2026, दिनांक 09.04.2026, धारा 103(1)/238 BNS अंकित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया। गठित छापामारी दल ने प्राप्त आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर त्वरित कार्रवाई/छापामारी करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त बेसगा पहाड़िया (उम्र करीब 23 वर्ष, पिता-सीता पहाड़िया, ग्राम-पाडरकोला, थाना-हिरणपुर, जिला-पाकुड़) को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटनाकारित पत्थर और खून लगा हुआ शर्ट बरामद किया गया। छापामारी टीम में पुलिस अधिकारी बाबु राम भगत, विवेक कुमार, अनिल कुमार पंडित, मनोज कुमार मरांडी, सोनालाल पहाड़िया और आरक्षी देवकान्त कुमार पंडित शामिल थे।गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है

20
1599 views

Comment