हिमाचल के जिला चंबा के तहसील सलूणी के डियूर में है एक प्राचीन अदभुत मंदिर। जो गुफा के अंदर है। पूरे हिमाचल में नहीं ऐसा कोई ओर मंदिर।
हिमाचल के जिला चंबा के तहसील सलूणी के डियूर में है एक प्राचीन अदभुत मंदिर। जो गुफा के अंदर है। पूरे हिमाचल में नहीं ऐसा कोई ओर मंदिर। अगर सच्चे दिल से आए कोई भगत तो होती है हर मनोकामना पूरी। जिस मंदिर का नाम है सर्व शक्ति जोकवानी माता मंदिर । सर्व शक्ति अर्थात सभी शक्तियां जोकवाणी जगह का नाम जो कि डियूर में पड़ता है जिसमें मां शेरावाली , शिवलिंग, गौरीकुंड, गुप्तगंगा, शिव जी का डमरू, गरुड़ ओर साथ में कई भव्य दर्शन विराजमान है। यहां कमेटी 10 सालों से काम कर रही है लेकिन सरकार ओर प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिला।
कमेटी से जितना हो सकता था कमेटी ने किया । अगर सरकार ओर प्रशासन कमेटी का सहयोग करती है तो यह मंदिर मणिमहेश की तर्ज पर एक तीर्थ स्थल बन सकता है। जिससे सलूणी चंबा ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल का नाम होगा और सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।