logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक ने नवनिर्मित होम्योपैथी औषधालय का किया शुभारंभ

शहडोल 10 अप्रैल 2026- विधायक श्री जयसिंह मरावी ने विश्व होम्योपथी दिवस के अवसर पर संभागीय मुख्यालय शहडोल के कोटमा तिराहा के पास 47 लाख 48 हजार रूपये की लागत से नवनिर्मित शासकीय होम्योपैथी औषधालय का फीता काटकर एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।

विधायक श्री जयसिंह मरावी ने कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति सस्ती, सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार प्रदान करती है, जिससे आमजन को लाभ मिलेगा। इस औषधालय के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। कार्यक्रम को सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री घनष्याम जायसवाल ने भी सम्बोंधित किया। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर निःशुल्क मेगा होम्योपैथी शिवर का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नगरपालिका श्री प्रवीण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डाॅ शषि प्रभा प्राण्डेय, जिला होम्योपैथी अधिकारी डाॅ. अल्पना इरपाचे सहित अन्य जनप्रनिधि, अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहें।

इस अवसर पर विधायक श्री जयसिंह मरावी सहित उपस्थितजनो ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शासकीय होम्योपैथी औषधालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

14
483 views

Comment