logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुराने मुकदमों में अब आएगी तेजी, DM ने दिए सख्त निर्देश पत्रकार.. रमेश यादव (कन्नौज उत्तर प्रदेश)

कन्नौज ​कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जनपद की कानून-व्यवस्था और अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। मुख्य अपडेट्स:
​मिशन 5 वर्ष: 5 साल से पुराने गंभीर अपराधों के मामलों में प्राथमिकता के आधार पर पैरवी कर सजा दिलाने के निर्देश।
​ई-समन पर जोर: सुनवाई में देरी रोकने के लिए डिजिटल समन प्रणाली का होगा प्रभावी उपयोग।
​सजा का रिपोर्ट कार्ड: इस महीने 17 में से 11 मामलों में दोषियों को हुई सजा।
​लंबित मामले: खाद्य सुरक्षा (119), ड्रग्स (22) और खनन (2) के मामलों में सख्त पैरवी के आदेश।

18
162 views

Comment