कन्नौज: दबंगों के खौफ से पलायन को मजबूर पीड़ित परिवार, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पत्रकार.. रमेश यादव (कन्नौज उत्तर प्रदेश)
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि एक पीड़ित परिवार अपना घर-बार छोड़कर #पलायन करने की तैयारी में है। गांव लाल सहाय नगरिया की रहने वाली रुचि अग्निहोत्री ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनके साथ लगातार परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं।
साजिश: फर्जी मुकदमों में फंसाने और नाबालिग बेटे के खिलाफ षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप।
एसपी विनोद कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परिवार को पूर्ण #न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।