logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पचोर के आशीष सक्सेना (लक्की डांसर) होंगे महारत्न इंदौर अलंकरण 2026 से सम्मानित।

इंदौर | कवि, कला और कलाकार कल्याण कोष एवं द ओपन स्टेज टेलेंट शो इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम महारत्न इंदौर अलंकरण सम्मान समारोह 2026 में मध्यप्रदेश के 131 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य कवि दामोदर विरमाल ने बताया कि उक्त आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रतिभाओं को उनके विशिष्ट योगदान हेतु सम्मान दिए जा रहे है। इसी क्रम में एक छोटे से शहर पचोर से निकलकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में अपना नाम कमाने वाले आशीष सक्सेना जिन्हें लोग लक्की सक्सेना के नाम से जानते है। उन्हें शिक्षा एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विशेष उपलब्धि के लिए सम्मान हेतु चयनित किया गया है।

आशीष सक्सेना स्कूल शिक्षा विभाग (लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल) में कार्यरत है। एवं बचपन से नृत्य और अभिनय में रुचि और सक्रियता उन्हें एक अलग पहचान दिलाती है। उनके अनुसार इस सम्मान का श्रेय वो अपने स्वर्गीयमाता पिताजी और परिवारजनों को देते है।

कार्यक्रम के आयोजक श्री जितेंद्र शिवहरे ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, समाजसेवी श्री जगदीश पचौरी एवं विशेष अतिथि श्री शेखर चौधरी, नगर उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा आदि शामिल होंगे। यह आयोजन 19 अप्रैल 2026 रविवार को मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति आर एन टी मार्ग इंदौर में होगा।

25
701 views

Comment