वांझ गांव में जायंट्स ग्रुप द्वारा मिनरल पाणीके परब का शुभारंभ, 18 वर्षों से जारी सेवा कार्य
वांझ गांव में जायंट्स ग्रुप द्वारा मिनरल पाणीके परब का शुभारंभ, 18 वर्षों से जारी सेवा कार्य
सबहेडलाइन:
भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने का सराहनीय प्रयास
अशोक पटेल वांझ
वांझ, दिनांक 08 अप्रैल 2026:
वांझ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास दांडी यात्रा मार्ग पर जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन विभाग द्वारा आज बुधवार को मिनरल वाटर परब का शुभारंभ किया गया।
इस परब का उद्घाटन ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री ठाकोरभाई नायक एवं श्री सुभाषभाई पटेल के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के 18 सदस्य उपस्थित रहे, साथ ही फेड. 3ए के अधिकारी श्री सुरेंद्रभाई पटेल की विशेष उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
जायंट्स ग्रुप द्वारा यह पानी परब पिछले 18 वर्षों से निरंतर इस क्षेत्र में लगाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में इस मार्ग से गुजरने वाले अनेक राहगीरों के लिए यह परब राहत का महत्वपूर्ण साधन बनता है।
उल्लेखनीय है कि वांझ गांव के निवासी श्री सुभाषभाई रावल एवं उनका परिवार तथा श्री सुरेंद्रभाई मिस्त्री द्वारा वर्षों से इस परब की नियमित देखरेख की जिम्मेदारी निभाई जा रही है।