logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चौपारण में आज 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, मेंटेनेंस कार्य के कारण रहेगा शटडाउन

रिपोर्ट : जयदीप कुमार सिन्हा

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सभी गांवों में बिजली बंद, सहयोग की अपील

बरही : प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में आज शुक्रवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बिजली बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बिजली लाइन, ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच और मरम्मत का कार्य किया जाएगा, ताकि भविष्य में निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता सौरभ लिंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शटडाउन पूर्व निर्धारित है और आवश्यक रखरखाव कार्य के तहत किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान धैर्य रखें और विभाग को सहयोग करें।
बिजली आपूर्ति बंद रहने से दैनिक कार्यों, छोटे व्यवसायों एवं कृषि कार्यों पर असर पड़ सकता है। हालांकि विभाग का कहना है कि यह कार्य जनहित में किया जा रहा है, जिससे भविष्य में बेहतर और स्थिर बिजली सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। शाम 4 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

271
29213 views

Comment