logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान महिलाओं व युवतियों को हेल्पलाइन व सुरक्षा उपायों की दी जानकारी


शाहगंज। नगर के जेसी चौक पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली शाहगंज की महिला पुलिस टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं व युवतियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मी वंदना और आरती ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं तथा पुलिस से संपर्क करने के सरल तरीकों के बारे में समझाया।
कार्यक्रम में आत्मरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही महिलाओं की सुरक्षा की पहली कड़ी है। उन्होंने युवतियों को किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
महिला पुलिस टीम ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ जीवन यापन कर सकें।
जागरूकता कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और युवतियों ने पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किरया। उनका कहना था कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

0
861 views

Comment