logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजनौर की बेटी ने बढ़ाया मान: आयकर विभाग में सुपरिंटेंडेंट बनीं सारिका राजपूत

गजरौला शिव (बिजनौर)। जनपद के गजरौला शिव निवासी कु. सारिका राजपूत ने आयकर विभाग में सुपरिंटेंडेंट के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह सरोज बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक श्री योगेश राजपूत एवं श्रीमती ऋतु राजपूत की सुपुत्री हैं।
कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट लगन के बल पर प्राप्त की गई यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
सारिका राजपूत की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
हार्दिक शुभकामनाएं! आशा है कि वह अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

1
0 views

Comment