logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला बाँसवाड़ा की घाटोल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार स्थायी वारंटी जोधपुर से गिरफ्तार

बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेतनदास उर्फ भंवरदास, पुत्र बंशीदास वैष्णव, उम्र करीब 46 वर्ष, निवासी लोरडी, देजधरा, थाना झंवर, जिला जोधपुर के रूप में हुई है। आरोपी पिछले लगभग चार वर्षों से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत मामला दर्ज था।

घाटोल थाना पुलिस ने आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई को थाना अधिकारी रमेश पन्नू के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कमलेश कुमार और कांस्टेबल गोविंद (नं. 1027) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

0
984 views

Comment