logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंसाफ मंच NGO के संस्थापक शेख अब्दुल समद ने मीडिया से बात करते हुए एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अगर समाज में सच में समान अधिकार लाना ह

इंसाफ मंच NGO के संस्थापक शेख अब्दुल समद ने मीडिया से बात करते हुए एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि अगर समाज में सच में समान अधिकार लाना है, तो शिक्षा व्यवस्था में बराबरी लानी होगी। आज निजी स्कूलों और सरकारी स्कूलों के बीच जो फर्क है, वही असमानता की सबसे बड़ी जड़ है।

शेख अब्दुल समद का मानना है कि हर बच्चे को एक जैसी शिक्षा मिले — चाहे वह किसी भी वर्ग या परिवार से आता हो। जब सभी बच्चे सरकारी स्कूलों में एक साथ पढ़ेंगे, तभी असली समानता आएगी। तभी हर बच्चा आगे बढ़ेगा, शिक्षित बनेगा और देश के विकास में योगदान देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में AI और नई तकनीकें भी सरकारी स्कूलों में लानी चाहिए, ताकि हर बच्चा आधुनिक शिक्षा से जुड़ सके।

उनका स्पष्ट संदेश है:
“शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और यह अधिकार सबको बराबरी से मिलना चाहिए।”

#insaafmanchngo #shaikhabdulsamad @highlight Shaikh AbdulSamad Insaaf Manch Ngo Munaf Jamadar #gujrat #ahmedabad

1
453 views

Comment