logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

असम विधानसभा चुनाव 2026: तिनसुकिया में शानदार मतदान, लोकतंत्र का उत्सव

सैखोवाघाट :- असम विधानसभा चुनाव 2026 के तहत आज राज्यभर में मतदान सम्पन्न हो गया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान सायं 5 बजे समाप्त हुआ।

इस चुनाव में कुल 2,49,58,139 मतदाताओं ने 722 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यभर में 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

इसी क्रम में तिनसुकिया जिला के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सायं 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:

डिगबोई – 78.37%

दुमदुमा – 80.38%

माकुम – 80.65%

मार्घेरिटा – 78.43%

सदिया – 77.92%

तिनसुकिया – 77.79%

मतदान के दौरान युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह पूरे दिन बना रहा।

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की थी, जिससे पूरे जिले में मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हुई।

अब सभी की नजरें आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो राज्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

13
8 views

Comment