logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धूमधाम से निकली खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान शोभायात्रा, ‘हारे के सहारे’ के जयकारों से गूंजा सिरौली।

सिरौली। नगर में आस्था, उत्साह और भक्ति के अद्भुत संगम के साथ खाटू श्याम बाबा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर बाबा के श्रद्धालुओं द्वारा विशाल निशान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरा नगर ‘हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला साहूकारा स्थित गंगा मंदिर धाम से हुआ, जहां से भक्त हाथों में पवित्र निशान (झंडे) लेकर भक्ति भाव में सराबोर होकर निकले। बैंड-बाजों और डीजे पर गूंजते मधुर भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते-नाचते हुए बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करते नजर आए, वहीं रास्ते भर श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।यात्रा गंगा मंदिर धाम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों—मेन मार्केट, पांडन ठाकरान, कौआ टोला, सराय मार्केट और कॉलेज मार्केट से होती हुई मेन अड्डा पहुंची तथा अंत में आंवला मार्ग स्थित शांति गार्डन में विधिवत संपन्न हुई। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी विनोद सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा में मुस्तैद रहे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शोभित गुप्ता, अर्चित, आर्यन गुप्ता, निशुल सहित समस्त श्याम प्रेमियों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के आगामी चरण में शांति गार्डन में विशाल भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। नगर में उमड़ी अपार भीड़ और श्रद्धालुओं की ।आस्था ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि खाटू श्याम बाबा के प्रति लोगों की श्रद्धा अटूट और अडिग है।

संवाददाता: राहुल पाल

31
118 views

Comment