Big breking news, जानलेवा हमले में 4 पर मुक़दमा दर्ज़।
सेवा मे,
श्रीमान थानाध्यक्ष महोदय
थाना नूरपुर (बिजनौर)
महोदय निवेदन इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 14-03-2026 को समय करीब रात्रि 9:45 बजे जंगल मे अपनी फसल को पानी दे रहा था तभी पुरानी रंजिश के कारण प्रार्थी के गांव के ही अशोक कुमार पुत्र किशोरी,सुभाष,मदन,रोहिताश पुत्र बाबू व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ लाठी-डंडे लेकर अपनी-अपनी मोटरसाईकिल से प्रार्थी के पास जंगल मे पहुचँ गये उपरोक्त सभी ने प्रार्थी को देखते ही गन्दी-गन्दी गालियाँ देनी शुरु कर दी प्रार्थी ने जब सभी से गाली देने से मना किया तो उपरोक्त सभी ने प्रार्थी के साथ मारपीट शुरु कर दी तथा सभी ने एक राय होकर सुभाष से कहा इसको गोली मार दे तभी सुभाष ने अपने साथियो का कहना मानते हुए जान से मारने की नीयत से प्रार्थी के ऊपर तमंचे से फायर किया जिससे प्रार्थी बाल-बाल बच गया यदि गोली प्रार्थी के लग जाती तो प्रार्थी की मौत हो जाती प्रार्थी किसी तरह उपरोक्त सभी से अपनी जान बचाकर भागा तो उपरोक्त सभी ने प्रार्थी को भविष्य मे जान से मारने की धमकी दी है। जिस कारण प्रार्थी डरा व सहमा हुआ है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे।
प्रार्थी
एविस कुमार पुत्र श्री भारत सिंह
गांव अलीनगर पालनी
थाना नूरपुर जिला बिजनौर (उ○प्र○)
मो○ 9675346332