logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CDO अभिनव गोपाल जी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में जनगणना-2027 के अंतर्गत आगामी चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)” के सफल संचालन हेतु जनपद के निजी स्कूल एवं कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्देशित किया गया कि दिनांक 11 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान अपने-अपने यहां कार्यरत योग्य कार्मिकों की सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि प्रगणक एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा सके।
जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सूचियों का समेकन कर शीघ्र जनगणना कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए, जिससे 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रस्तावित 30 दिवसीय अभियान को सुचारू रूप से संपादित किया जा सके।
जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सभी संस्थानों से सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।

0
0 views

Comment