logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

​बीच बाजार खूनी खेल: प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर इरफान की हत्या, दो बाइक पर आए थे चार हमलावर

प्रयागराज में माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इरफान घर के पास ही चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी 2 बाइक से 4 हमलावर आए। सभी ने गमछे से मुंह ढक रखे थे। इरफान के नजदीक ही हमलावरों ने बाइक रोकी। 3 बाइक पर बैठे रहे, जबकि एक हमलावर बाइक से उतर गया। वह इरफान के करीब पहुंचा। पिस्टल निकाली और सीने पर सटाकर गोली मार दी।

इरफान खून से लथपथ होकर गिर गए। हमलावरों ने पिस्टल लहराई और बाइक स्टार्ट करके भाग गए। बुधवार शाम 6.30 बजे करेली इलाके में बिस्मिल्ला चौराहे पर बीच-बाजार हुई इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। जहां वारदात हुई, वहां से 250 मीटर दूर ऐनुद्दीनपुर में इरफान का घर था। आसपास के लोगों ने तुरंत परिवार को सूचना दी। पत्नी, बेटे रोते-बिलखते पहुंचे। जख्मी इरफान को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मो. इरफान माफिया अतीक के भाई अशरफ का करीबी रहा है। करीब 12 साल पहले वह अशरफ की गाड़ी भी चलाता था। परिवार ने हत्या का आरोप आसिफ दुर्रानी (45) और उसके भाई पर लगाया है। दुर्रानी माफिया अतीक के गैंग आईएस-227 का शूटर रहा है। कई मामलों की एफआईआर में अतीक के साथ दुर्रानी का भी नाम रहा है।

हत्या क्यों हुई? पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला है कि आसिफ दुर्रानी और इरफान दोनों प्रॉपर्टी का काम करते थे। जमीन के विवाद के चलते ही दोनों में रंजिश हो गई थी।

41
1027 views

Comment