सेवा ही जीवन है: आनंद रसोई' का हुआ भव्य शुभारंभ चला भंडारा
प्रति दिन मात्र ₹20 में मिलेगी भोजन थाली
कैराना (शामली): "सेवा ही जीवन है" के संकल्प के साथ आज कैराना नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने 'आनंद रसोई' (पंजीकृत) का विधिवत शुभारंभ किया गया। आनंद सेवा ट्रस्ट (NGO) द्वारा संचालित इस रसोई का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बहुत ही कम दाम में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।मुख्य अतिथियों ने भंडारे का आयोजन अपने हाथों से खाना परोसा मुख्य अतिथि चौधरी गुरदीप सिंह जिला सचिव चौधरी इंतजार प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष भाकियू ने संयुक्त रूप से किया। उनके साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के चौधरी इमरान जिला सचिव फैज़ान अहमद ब्लॉक उपाध्यक्ष नवाब अली मीडिया प्रभारी मौहम्मद अहमद खान आमिर खान डाक्टर जावेद भी मौजूद रहे। अतिथियों का संस्थापक आनंद सक्सेना जी ने पटका एवं फूल मालाए पहनाकर स्वागत किया, सभी ने अपने हाथों से लोगों को खाना परोसकर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बने संस्थापक अध्यक्ष रोहित आनंद सक्सेना ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि शहर में कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न सोए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव योगेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन ठेकेदार और रसोई मैनेजर अजय शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
नगरवासियों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे मध्यम और निम्न वर्ग के लिए एक बड़ा सहारा बताया है।