logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश सड़क दुघर्टना में मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य शुरू की योजना 24 राहवीरों को पुरस्कार । जिनमें 3 राहवीर विदिशा जिले के।


कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिले में परिवहन विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण में दी गई जानकारी की सराहना की गई है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आज जिला परिवहन अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई थी।

जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को गोल्डन हॉर के अंदर अस्पताल तक ले जाने वाले व्यक्तियों को राह-वीर के रूप में परिभाषित कर उनके द्वारा किये गये कार्यों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप इसके पूर्व में जारी Good Samaritan योजना की तुलना में 5000 के बजाय 25000 एवं सर्टिफिकेट से प्रोत्साहित करने संबंधी प्रावधान हैं। योजना के अंतर्गत अगर किसी प्रकरण में कोई अत्यंत सराहनीय कार्यवाही हुई हो तो 10 राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी प्रदाय किए जाने हैं जिसमें चयनित राह-वीर को 1 लाख की नगद राशि प्रदाय की जाती है।

जिला परिवहन अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि इस योजना के प्रारंभ होने के उपरांत विदिशा जिले से पांच प्रकरण राहवीर, पुरस्कार प्रदान करने हेतु अनुशंसा सहित परिवहन आयुक्त कार्यालय प्रेषित किए गए हैं, जिनमें से तीन राहवीरों को पुरस्कार की स्वीकृति प्राप्त हो गई है तथा एक राहवीर को पुरस्कार राशि 25000 उनके खाते में प्राप्त हो गई है तथा उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री जी द्वारा राहवीर का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अभी तक 24 राहवीर को उक्त पुरस्कार हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 3 राहवीर विदिशा जिले के हैं।

The Compensation to Victims of Hit and Run Motor Accident Scheme, 2022 (मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 161 के तहत जारी योजना) हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना के परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति की मृत्यु अथवा गंभीर रूप से घायल होने पर दावाकर्ता को साधारण बीमा परिषद (जीआईएस) के माध्यम से प्रतिकर दिया जाता है। जिसमें मृत्यु की बावत रुपये दो लाख तथा किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की बावत रुपये पचास हजार प्रतिकर दिए जाने के प्रावधान हैं। इस वित्तीय वर्ष में हिट एंड रन प्रतिकर योजना के अंतर्गत प्राप्त 75 प्रकरणों में से 62 प्रकरण स्वीकृत होकर सामान्य बीमा परिषद की ओर से प्रतिकर भुगतान हेतु उनके पोर्टल पर दर्ज किए गए, जिनमें से 22 हितग्राहियों को तैंतीस लाख रुपए प्रतिकर उनके खातों में प्राप्त हो गया है। उक्त योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रतिकर के संबंध में प्रदेश में विदिशा जिला आठवें स्थान पर है।

17
469 views

Comment