logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में CDO अभिनव गोपाल ने संभाली कमान, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं


गाजियाबाद। आज जिलाधिकारी महोदय के शासकीय कार्य से मुख्यालय से बाहर रहने के कारण मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल द्वारा जिलाधिकारी का दायित्व निर्वहन करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की गई।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जनसुनवाई के उपरांत संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

श्री गोपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित मानकों के अनुरूप हो तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि रखी जाए। उन्होंने दोहराया कि जनहित प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
आधार ट्विटर पोस्ट

2
0 views

Comment