logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कंपोजिट विद्यालय लूसा में अनोखे अंदाज में संपन्न हुआ स्कूल चलो अभियान

कंपोजिट विद्यालय लूसा राजगढ़ मिर्जापुर में गुरुवार को वार्षिक उत्सव एवं स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सत्र 2025- 26 में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा,छात्रवृति परीक्षा एवं अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफ़ल छात्र छात्राओं को रथ और डीजे के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ श्री संजय कुमार जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। बच्चों एवं उनके अभिभावकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और पढ़ने- पढ़ाने हेतु उत्प्रेरित किया गया। कंपोजिट विद्यालय लूसा के अध्यापकों द्वारा बच्चों के प्रति किए जा रहे कठिन परिश्रम का प्रतिफल इन दिनों स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। गरीब अभिभावकों के बच्चे कॉन्वेंट स्कूल छोड़कर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। जहां एक ही छत के नीचे बच्चों को कौशल पूर्ण शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। जिससे बच्चे निपुण तो हो ही रहे हैं साथ ही वैज्ञानिक गतिविधियों में भी अच्छी रुचि रख रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री शशि शेखर पटेल एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक गण ए. आर. पी. उपस्थित रहे साथ ही ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना देवी एवं गांव के विशिष्ट अभिभावक गण भी उपस्थित रहे।

2
140 views

Comment