logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तालचिडा बस स्टैंड पर वाटर कूलर की सौगात, भरतलाल वैष्णव ने पेश की जनसेवा की मिसाल

खबर: नादोती तालचिडा
गर्मी जैसे-जैसे अपने तेवर दिखा रही है, वैसे-वैसे कुछ लोग इंसानियत की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। ग्राम पंचायत तालचिडा के बस स्टैंड पर तालचिडा निवासी भरतलाल वैष्णव द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में वाटर कूलर लगवाया गया। इस सराहनीय पहल से अब राहगीरों, यात्रियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को ठंडे पानी की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी। अब इस वाटर कूलर से रोजाना सैकड़ों राहगीर, यात्री और ग्रामीण ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझा सकेंगे। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें सुरेन्द्र स्वामी, मुरारीलाल, नितिन योगी, हरसहाय मीणा, लक्ष्मण नाथ, खिलाड़ी बैरवा, संजय सिंह राजपूत, महेश योगी, शिवदयाल वैष्णव, सोहनलाल वैष्णव, महेंद्र कुमार वैष्णव, रामबाबू (मेडिकल) सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने भरतलाल वैष्णव के इस नेक कार्य की सराहनीय कार्य की हर ओर प्रशंसा हो रही है

7
292 views

Comment