सिकंदरा में 10 अप्रैल को गूंजेगा श्याम नाम, चतुर्थ श्याम वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन
दौसा सिकन्दरा
सिकंदरा कस्बे में 10 अप्रैल को चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन होगा। इस मौके पर श्री बृद्वाराम स्टोन के पीछे, आगरा रोड स्थित स्थल पर शाम 8 बजे से भव्य श्याम जागरण शुरू होगा। आयोजन में भजन-कीर्तन के साथ आकर्षक झांकियां, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, अखंड ज्योति, पुष्प व इत्र वर्षा जैसे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में भजन गायक बृजराज सिंह लखवा (आगरा), ज्योति पाल (ग्वालियर) और राजू राव (बस्सी, जयपुर) अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम सेवा मंडल एवं ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।