गो भक्त विनोद भट्ट पैदल यात्रा गौ माता 'राज्य माता' का दर्जा: माग लेकर पहुंचे चितई धाम में गूंजी न्याय की हुंकार, 36 विधायकों का समर्थन
विनोद चंद्र भट्ट गौ भक्त द्वारा संचालित की जा रही पैदल पदयात्रा गोल्जु देवता के दरबार में 36+ विधायकों के समर्थन पत्र अर्पित—अब गौ माता को “राज्य माता” का संवैधानिक अधिकार मिले।
जन-समर्थन साक्ष्य बन चुका है—अब न्याय के देवता और संविधान, दोनों से यही अपेक्षा है कि गौ माता को विधिक मान्यता प्रदान हो।
गर्जिया देवी धाम, रामनगर की पावन भूमि से प्रारंभ हुई
“गौ माता राज्य माता जन-हस्ताक्षर महासंकल्प पैदल पदयात्रा”
आज सफलतापूर्वक चितई धाम तक पहुँच चुकी है 🙏
यह यात्रा केवल एक अभियान नहीं,
बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और संविधान के सम्मान की आवाज़ है।
📢 हमारी मांग —
गौ माता को संवैधानिक रूप से “राज्य माता” का दर्जा दिया जाए,
ताकि उनके संरक्षण, संवर्धन और सम्मान हेतु ठोस कानूनी प्रावधान सुनिश्चित हों।
✍️ हजारों लोगों का जनसमर्थन और हस्ताक्षर इस बात का प्रमाण हैं कि
अब समाज जाग चुका है — अब निर्णय की बारी शासन की है।
🚨 सभी संबंधित विभागों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों से निवेदन:
अब विलंब नहीं, निर्णय चाहिए।
जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर ठोस कदम उठाए जाएं।