logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*शासकीय पदमा राजे विद्यालय ग्वालियर में चल रही समस्याओं के संबंध में कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन*


पिछले कुछ दिनों से शासकीय पदमा राजे विद्यालय कंपू ग्वालियर में प्रवेश संबंधी समस्याओं को लेकर समाजसेवी व पर्यावरणविद शिवम सिंह तोमर द्वारा ग्वालियर कलेक्ट्रेट में एडीएम महोदय को एक ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में पदमा राज्य विद्यालय ग्वालियर में 2026 27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों की ओर आकर्षित किया गया क्योंकि इन विसंगतियों के कारण के प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी जिस कारण ग्वालियर के सैकड़ो विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो रहे थे।
इसमें मांग की गई कि,
'‘शासकीय पद्मा राजे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं ग्वालियर में संचालित अन्य शासकीय व अर्ध शासकीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों/समस्याओं का निवारण कर प्रवेश प्रक्रिया पर नजर रखी जाने के लिए एक टीम गठित कर उससे इसकी निष्पक्ष जांच स्वतंत्र रूप से कराई जावें।’’
इस समस्या की निष्पक्ष जांच कर वर्तमान ज्ञापन पर से शासकीय पद्मा राजे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं ग्वालियर क्षेत्र में संचालित अन्य शासकीय व अर्ध शासकीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों/समस्याओं का निवारण कर उनमें नामांकन की पूर्ति शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रवेश अतिरिक्त अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी प्रवेश देकर किये जाने का आदेश पारित करें।
एडीएम महोदय के निर्देश पर ज्ञापन की एक प्रति जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को भी दी गई। उक्त अवसर पर शिवम सिंह तोमर सहित समाजसेवी व पर्यावरणविद शिवांगी पाल , ऋषि पुरोहित, कौशल वर्मा सहित दर्जनभर छात्राएं व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पर्यावरणविद शिवांगी पाल ने संकल्प लिया कि आगामी माह मई जून में जरूरतमंद छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग प्रदान करेंगी।

9
224 views

Comment