SDM साहब की 'रील' बनाना पड़ा भारी हरदोई में एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज हुई...
*हरदोई*
आजकल सोशल मीडिया पर 'रील' बनाने का चस्का किसे नहीं है? लेकिन हरदोई में एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को SDM साहब की रील बनाना अब काफी 'महंगा' पड़ गया है और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।किस्सा शुरू होता है SDM सदर की गाड़ी से। खबर है कि 'ऐसा कल मंच' के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने साहब के साथ हुई गुफ्तगू को बिना कैमरे में कैद कर लिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 'तड़का' मारकर पोस्ट कर दिया।जब यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से तैरने लगा, तो SDM साहब के ड्राइवर अजीत कुमार का पारा चढ़ गया। ड्राइवर साहब ने सीधे थाने में 'नहले पर दहला' मारते हुए शिकायत दर्ज करा दी।आरोप बड़े चटपटे है बिना परमिशन शूटिंग साहब की बिना मर्जी के वीडियो कैसे बनाया? प्राइवेसी में सेंध: सरकारी काम के बीच में रीलबाजी करना निजता का उल्लंघन है। टशन दिखाना: आरोप है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वीडियो के जरिए अधिकारियों पर 'धौंस' जमाकर अनैतिक दबाव बना रहे थे।अब पुलिस इस मामले की 'स्क्रिप्ट' लिख रही है। IT Act और BNS-2023 की धाराओं के तहत अब राष्ट्रीय अध्यक्ष को रील के 'व्यूज' के बदले पुलिसिया चक्कर काटने पड़ सकते हैं।फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस एफआईआर का जिक्र करते हुए एक वीडीओ फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *