दोषी पाए गए 9 पुलिसकर्मियों को अदालत ने कठोरतम सजा सुनाई
तमिलनाडु के सथानकुलम में पुलिस हिरासत में हुए पिता-पुत्र मामले में मदुरै की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।
साल 2020 में पी. जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को कोविड-19 कर्फ्यू उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया था, जहां उनके साथ गंभीर दुर्व्यवहार किया गया। बाद में दोनों की जान चली गई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था।
अब इस मामले में दोषी पाए गए 9 पुलिसकर्मियों को अदालत ने कठोरतम सजा सुनाई है। इस फैसले को न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।