*"सब्जी मंडी परिसर में चला सफाई अभियान, राजेंद्र मीणा के कार्य की सराहना" *
महुआ (दौसा)। आज स्थानीय सब्जी मंडी परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन यो साहब प्रमोद शर्मा के निर्देशन में किया गया, जिसमें सफाई कर्मी राजेंद्र मीणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अभियान के दौरान मंडी परिसर में फैली गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। राजेंद्र मीणा ने पूरी मेहनत और लगन से कार्य करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान दिया।
इस मौके पर मौजूद न्यूज़ रिपोर्टर देवी सिंह ने राजेंद्र मीणा के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने आशा जताई कि राजेंद्र मीणा भविष्य में भी इसी तरह अपने कार्य को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते रहेंगे।
स्थानीय व्यापारियों और आमजन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की मांग की है, ताकि मंडी परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे।