logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शेयर बाजार की तेजी की न‍िकली हवा, मुनाफावसूली से टूटा बाजार; सेंसेक्‍स 400 अंक टूटा

अमेर‍िका और ईरान के बीच सीजफायर की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्‍त तेजी देखी गई थी. गुरुवार सुबह से ही ग‍िफ्टी न‍िफ्टी में ग‍िरावट के माहौल के बीच सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी ने लाल न‍िशान के साथ कारोबार की शुरुआत की. गुरुवार सुबह को सेंसेक्‍स 200 अंक से ज्‍यादा की ग‍िरावट के साथ 77,319 अंक पर खुला. वहीं, न‍िफ्टी सूचकांक 150 अंक के करीब की ग‍िरावट देखी जा रही है. सेंसेक्‍स के 30 में से 10 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. बाजार में यह ग‍िरावट मुनाफावसूली के चलते देखी जा रही है.

एक द‍िन पहले बुधवार को सेंसेक्स 2,946 प्वाइंट की बढ़त के साथ 77,562 पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी सूचकांक 874 अंक की तेजी के साथ 23,997 अंक पर बंद हुआ था. युद्ध के दौरान सेंसेक्स में सबसे बड़ी गिरावट 19 मार्च को आई थी. उस दिन बाजार 2,497 अंक ग‍िर गया था लेक‍िन बुधवार को सीजफायर की खबर के बाद उससे भी ज्‍यादा तेजी देखी गई. शेयर बाजार में तेजी के दम पर बुधवार को न‍िवेशकों को एक ही द‍िन में 16 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई हुई थी. आपको बता दें 39 द‍िन तक चले युद्ध के दौरान निवेशकों को 51 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.
www.merabharatsamachar.com

0
0 views

Comment