दबंगों का आतंक या सिस्टम की नाकामी? विधवा की जमीन पर कब्जा, डीएम से गुहार
सिरौली । दबंगों के आतंक से डरकर सात साल पूर्व मय परिवार के गांव छोड़कर चली गई एक बुजुर्ग विधवा महिला की जमीन मकान पर भी खुलेआम कब्जा कर लिया गया इसको लेकर थाने में शिकायत करने गई महिला को इंसाफ दिलाने के बजाए थाना प्रभारी, एवं हल्का प्रभारी पर उल्टे पीड़ित को धमकाने का आरोप है जिससे पीड़िता ने डीएम बरेली से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
गांव शिवपुरी की विधवा प्रेमा देवी ने बताया कि उसकी गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के जितेंद्र नाथ, सुरेश उसके परिवार से रंजिश मानते थे इसी क्रम में उसकी ओर से इनके खिलाफ सिरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था ।इसके बाद यह लोग उसके परिवार के जानी दुश्मन बन गए।जिससे परेशान होकर वह अपने बेटे धीरज एवं परिवार के साथ दहशत के कारण २०१९ में गांव छोड़कर ही चले गए। गांव में उनकी नौ बीघा जमीन थी जिसमें लिपिस्टिस का बाग था। घर में ताला लगा दिया था ।
अब वह लौटकर आई तब पता चला मेरे घर जमीन दोनों पर रामवीर ने कब्जा कर लिया विरोध करने पर मारने पीटने पर आमादा है।
उक्त मामले को लेकर जब मैं थाने पहुंची तब पुलिस मेरी मदद के बजाए उल्टे कब्जेदार के पक्ष में जर्बदस्त वकालत में उतर आई बुजुर्ग महिला का आरोप है थाना प्रभारी विनोद कुमार एवं शिवपुरी हल्का प्रभारी श्रीपाल सिंह ने कहा कि अब तू अपने लड़के को बुलाकर जमीन, मकान का बनामा रामवीर के नाम करदे तभी भलाई है वरना तुम पर एस सी एक्ट का मुकद्दमा दर्ज हो जाएगा।
पुलिस की इक तरफा पक्षपात से परेशान बुजुर्ग महिला ने डीएम कार्यालय में जाकर न्याय की गुहार लगाई है।