logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीम आर्मी भारत एकता मिशन भादरा की कार्यकारिणी गठित अजीत सिंह भारतीय अध्यक्ष व नितिन भंवरिया बने सचिव

भीम आर्मी भारत एकता मिशन भादरा की कार्यकारिणी गठित, अजीत सिंह भारतीय अध्यक्ष व नितिन भंवरियां बने सचिव गोगामेड़ी (विनोद खन्ना)भीम आर्मी भारत एकता मिशन हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष आलोक बिबान ने भादरा (हनुमानगढ़) में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह गठन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और बहुजन समाज सुधारक कांशीराम की विचारधारा, बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय, को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। जारी सूची के अनुसार अजीत सिंह भारतीय को अध्यक्ष, विनोद कुमार जोइया को उपाध्यक्ष तथा महेंद्र कुमार मेहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं नितिन भंवरियां गढी छानी को सचिव बनाया गया है। एडवोकेट संजीव कुमार करणपुरा को महासचिव, मोहर सिंह भाटिया को सचिव एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पवन कुमार परिहार को सह संयोजक और राजेश धानका मलखेड़ा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन के नव नियुक्त अध्यक्ष अजीत सिंह भारतीय के अनुसार नई कार्यकारिणी सामाजिक न्याय, समानता और संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

11
299 views

Comment