भोपाल के बैरसिया में विकासखंड स्तरीय बैठक एवं जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन
बैरसिया में विकासखंड स्तरीय बैठक एवं जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन
भोपाल के बैरसिया में विकासखंड स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल संभाग समन्वयक श्री वरुण आचार्य द्वारा सभी नवांकुर संस्थाओं से जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल संरक्षण की कार्ययोजना गए तथा आगामी जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।
जिला समन्वयक श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी ने सभी प्रतिभागियों के कार्यों की गहन समीक्षा की एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक के पश्चात ग्राम विरहाश्यामखेड़ी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के साथ जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित समस्त ग्रामवासियों एवं सदस्यों को जल संरक्षण हेतु जल शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के समापन पर विरहाश्यामखेड़ी डेम पर जल संरक्षण हेतु श्रमदान की कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती टीना शर्मा, समस्त नवांकुर प्रतिनिधि, मेंटर्स एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
CCM Madhya PradeshJJansampark Madhya Pradesh#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP#जल_संरक्षण#MadhyaPradesh#JansamparkMP#bhopal