आदिवासी युवा छात्र संगठन कोंडागांव ने अधिवेशन के माध्यम से छेड़ी शिक्षा की नई पहल
आदिवासी युवा छात्र संगठन कोंडागांव ने अधिवेशन के माध्यम से छेड़ी शिक्षा की नई पहल
**कोंडागांव (प्रखर)।** माकड़ी ब्लॉक में आदिवासी युवा छात्र कोंडागांव AYSU के तत्वाधान में आदिवासी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार को बढ़ावा एवं उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने की उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रथम अधिवेशन ब्लॉक माकड़ी में दिनांक 4 अप्रैल 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय अधिवेशन का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
इस अधिवेशन में कक्षा 12वीं से स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी और कोंडागांव जिला के आदिवासी युवा युवती शामिल रहे। इस तीन दिवसीय अधिवेशन में प्रथम और दूसरा दिन AYSU की जानकारी, उद्देश्य, कार्यक्षेत्र और छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा और उच्च शिक्षा से नौकरी का क्षेत्र, सामाजिक जागृति, प्रतियोगिता परीक्षा पर तैयारी और NET, SET, सोशल मीडिया जैसे विषयों पर मार्गदर्शित किया गया और अधिवेशन के अंतिम दिन एडवेंचर के माध्यम से माकड़ी गढ़ में उदयपुर पहाड़ी में भ्रमण कर अलिखित इतिहास, भौगोलिक स्थिति को स्थानीय वरिष्ठजन धनसिंह नेताम और लहंगू नेताम के माध्यम से जानने का प्रयास किया गया।
शिक्षा के साथ-साथ आदिवासी युवा युवतियों को व्यवसाय की ओर प्रेरित करने के लिए नीलेश प्रभाकर के प्रभाकर इंटरप्राइजेस दुकान में भ्रमण कराकर व्यापार प्लान की जानकारी दी गई। इस अधिवेशन को सफलतापूर्वक आयोजन करने में माकड़ी ब्लॉक के गोंडवाना समाज समन्वय समिति के सामान्य प्रभाग और युवा प्रभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा और गोंडवाना समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष किशन मण्डावी, जनपद सदस्य दशरू नेताम, लक्ष्मीनाथ मरकाम, मुकेश नेताम, कवल सोरी, गौतम मरकाम, नीलेश प्रभाकर, सारिका नेताम, शिवा नेताम, खिलेन्द्री नेताम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अधिवेशन के आयोजन कर्ता AYSU के जिला अध्यक्ष मुकेश पोयाम, जिला महिला प्रभाग की मनिता नेताम, सचिव ओमप्रकाश पोयाम और उनके कोर साथी गुपेश मरकाम, सगनू नेताम, वेशकुमार मुन्ना, भगत नेताम, मनीषा पोयाम उपस्थित रहे। यह अधिवेशन एवाईएसयू के प्रदेश इकाई और AYSU इकाई बस्तर सम्भाग के विशेष मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।