logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

## **कालिंदी गोल्ड सिटी में ड्रेनेज समस्या गहरायी: आक्रोशित रहवासी कल करेंगे कलेक्टर कार्यालय का घेराव**

**इंदौर:** 8 अर्प्रल
कालिन्दी गोल्ड सिटी में ड्रेनेज लाइन चोक होने के कारण स्थिति बदतर हो गई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों के साथ-साथ अब लोगों के घरों में घुसने लगा है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सरपंच और संबंधित प्रशासन को बार-बार सूचित करने के बावजूद इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया है।
सरपंच की कार्यप्रणाली से त्रस्त रहवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। अपनी शिकायतों की अनदेखी से नाराज लोग कल बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

14
959 views

Comment